{"_id":"5aa16e844f1c1bb0758b4585","slug":"41520529028-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलीथिन के प्रयोग पर ठोंका छह हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलीथिन के प्रयोग पर ठोंका छह हजार रुपये जुर्माना
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला खाद्य नियंत्रक विभाग ने वीरवार को हमीरपुर जिला के अंतर्गत आते उपमंडल बड़सर की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने सब्जियों और ढाबा संचालकों को रेट लिस्ट चस्पां करने के निर्देश दिए। छापेमारी के दौरान तीन दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन के बैग बरामद हुए। जिनसे मौके पर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जिला खाद्य नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई पूरे जिला में आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं होगी।
विज्ञापन