फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क की उखड़ी टारिंग

बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क की उखड़ी टारिंग

Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर कुआं चौक के पास तीखी चढ़ाई पर टारिंग उखड़ने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की टारिंग उखड़ने से यहां पर हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। इस मोड़ पर कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हुए हैं। लेकिन, विभाग ने सड़क की मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बार-बार मिट्टी डाल कर इन गड्ढों को भर दिया जाता है, लेकिन गड्ढों में मिट्टी भरना समस्या का स्थायी हल नहीं है।

स्थानीय लोगों कपिल कुमार, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अरविंद लखनपाल ने कहा कि समस्या ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed