फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   40 students from private schools took admission in Touni Devi School.

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी स्कूल में निजी स्कूलों से 40 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Sun, 21 Apr 2024 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
40 students from private schools took admission in Touni Devi School.
टौणी देवी स्कूल में निजी स्कूलों से दाखिला लेने आए विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में निजी और सरकारी स्कूलों से अभी तक 40 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि सरकारी विद्यालय उतने बुरे नहीं हैं, जितना लोग सोचते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने की जरूरत है। जिस क्षेत्र में बच्चों की रुचि होती है, उसके लिए उन्हें मंच प्रदान करना चाहिए। वर्तमान दौर में जब अभिभावक निजी स्कूलों की फीस, किताबों की बढ़ती कीमतों व विद्यालय प्रबंधन की मनमानियों से परेशान हैं। ऐसे में पाठशाला के शिक्षक भी अपने बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ा कर आदर्श स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय में योग्य और अनुभवी शिक्षकों की टीम है जो उच्च गुणवत्ता वाली नई शिक्षा नीति पर आधारित शिक्षा बच्चों को प्रदान कर रही है और यही कारण है कि स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक अब तक 230 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक ऐसी पाठशाला का चयन करें, जहां बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed