फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   39 infected in the district including three NIT personnel, 9 students

एनआईटी के तीन कर्मियों, 9 छात्रों समेत जिले में 39 संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में तीन मेस कर्मचारियों, 9 छात्रों समेत जिले में रविवार को जिले में कुल 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से आरटीपीसीआर टेस्ट में 16 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 23 लोग पॉजिटिव निकले हैं। उधर, भोरंज के नगरोटा गाजियां में एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, दुबई से लौटा स्वास्थ्य खंड नादौन का एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। विदेशों से लौटने वालों की संख्या 310 हो गई है और इनमें से तीन लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। दो लोग पूर्व के पॉजिटिव हैं, जबकि एक रविवार को संक्रमित पाया गया है। इसका सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जिले में कुल मामले 18432 हो चुके हैं और इनमें से 342 एक्टिव केस हैं। 17781 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और 308 ने इससे जिंदगी की जंग हारी है। एक्टिव 342 में से एक डीसीएच हमीरपुर में भर्ती है, जबकि 341 गृह संगरोध में है। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 134 सैंपल जांचे गए, इनमें से 23 संक्रमित निकले हैं, जबकि आरटीपीसीआर में 16 संक्रमित निकले हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते मामलों के बीच लोग एहतियात बरतें और मास्क व उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed