{"_id":"655a47b4ab657cf56b0884c7","slug":"383-disaster-affected-families-will-get-their-homes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14082-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आपदा प्रभावित 383 परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आपदा प्रभावित 383 परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण विकास विभाग मानसून सीजन में आई आपदा से प्रभावित हुए जिले के 383 परिवारों को नए घर बनाने के लिए अनुदान राशि प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 1.50 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से नवंबर में गृह अनुदान के मामलों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लोगों को यह अनुदान प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से तीन किस्तों में इन आपदा प्रभावित परिवारों को फंड जारी किया जाएगा। इससे पहले जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने आपदा की प्रारंभिक अवस्था में 85 परिवारों के आवेदनों को पात्र पाया था और उसी के आधार पर इन मामलों को घर बनाने के लिए फंड का प्रावधान करवाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जिला ग्रामीण विकास एजेंसी को इन मामलों के आवेदन प्रपत्र जुलाई में प्राप्त हुए थे। विभाग को सितंबर में प्राप्त हुए आपदा प्रभावित परिवारों के 383 मामलों को अब केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है। आपदा प्रभावित जैसे ही अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू करेंगे उन्हें केंद्र सरकार किस्तों में फंड जारी करना शुरू कर देगी। जुलाई मेेंं जिले के 85 मामले स्वीकृत हुए थे, उनमें बमसन के नौ, भोरंज के 15, बिझड़ी के 19, नादौन के 38 और सुजानपुर के चार आवेदन स्वीकृत हुए थे। अब जिले ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 383 सितंंबर में भेजे गए आवेदनों को भी केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है।
कहां कितने बनेंगे मकान
नवंबर में विकास खंड बिझड़ी के 63, बमसन के 87, भोरंज के 96, हमीरपुर के 28, नादौन के 79 और सुजानपुर के 30 आपदा प्रभावितों के मकानों को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
नवंबर में आपदा प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए 383 मकानों को डेढ़ लाख रुपये के अनुदान के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जैसे ही इन लोगों को पहली किस्त मिलती है, काम शुरू करवा दिए जाएंगे। इन घरों को प्रधानमंत्री आवास योजना से फंड का प्रावधान करवाया जाएगा।
अस्मिता ठाकुर, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग