फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   351 TB patients were found in the district in five months

Hamirpur (Himachal) News: जिले में पांच महीनों में टीबी के 351 मरीज मिले

Sun, 25 May 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में टीबी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल अब तक करीब पांच महीनों में 351 मरीज टीबी से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन

पीड़ित मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। जिला में स्वास्थ्य विभाग को हर साल 820 टीबी मरीजों का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन हर साल यह संख्या 900 के पार जा रही है। 2023 में 820 के मुकाबले 923 टीबी मरीज संक्रमित मिले हैं। वहीं, 2024 में 820 के लक्ष्य पर 920 टीबी मरीज संक्रमित मिले हैं। वहीं, इस साल भी पांच महीनों में मरीजों की संख्या 351 तक पहुंच गई है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लगातार जांच बढ़ाई जा रही है, ताकि टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सके, जिस कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। टीबी बीमारी छह माह से एक साल के भीतर खत्म हो जाती है। टीबी मरीजों को हर माह एक हजार रुपये छह माह तक निक्षय पोषण योजना के तहत दिए जाते हैं। वहीं, निक्षय मित्रों की सहायता से टीबी मरीजों की सहायता की जा रही है। जिला में अब तक 162 निक्षय मित्र पंजीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोट

टीबी पर पूरी तरह काबू पाने के लिए जांच को बढ़ाया जा रहा है। इस साल अब तक 351 टीबी संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। टीबी का इलाज संभव है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुनील वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed