{"_id":"66894cfb108a0220e100324f","slug":"35-year-old-man-died-due-to-electric-shock-forensic-team-reached-the-spot-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131050-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 35 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 35 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
विज्ञापन
रास्ते में बिजली के टूटे तार की चपेट में आया व्यक्ति
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक 35 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा कि विजय कुमार (35) पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव सरोल पंचायत बनाल शनिवार को अपने काम के लिए जा रहा था। रास्ते में बिजली का तार टूटकर नीचे झुका हुआ था। इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। वह अविवाहित था। घटना की जांच के लिए मंडी की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजय कुमार शनिवार सुबह लगभग 8:45 बजे अपने काम के लिए बड़बधार के साथ देहरियां नामक स्थान से अकेला वैकल्पिक छोटे रास्ते से री गांव के लिए जा रहा था। वहां पर वह वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। रास्ते में बिजली का तार टूट कर नीचे झुका था। व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर कुछ दूरी पर स्थित जिम का मालिक हर्ष ठाकुर इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश में आगे गया लेकिन उसे भी करंट का झटका लगा। उसे भी हल्की चोटें आईं हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस बारे में थाना प्रभारी सुजानपुर मस्तराम ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है। उधर, बिजली बोर्ड सुजानपुर के सहायक अभियंता पंकज गुप्ता ने कहा कि बिजली के खंभे के इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने के कारण तार नीचे लटक गया था। रात को तूफान और बिजली गिरने के कारण इंसुलेटर के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। यह इंसुलेटर तार को खंभे से बांधे रखने का कार्य करते हैं।