{"_id":"5c7eaf10bdec22142901809d","slug":"31551806224-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण लौट रहे कार सवार को आई झपकी, खड़े ट्रक से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरण लौट रहे कार सवार को आई झपकी, खड़े ट्रक से टकराई कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बाईपास हमीरपुर पर जागरण से आ रहे तीन कलाकारों की कार चालक को झपकी आने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में घुमारवीं क्षेत्र की कलाकार युवती घायल हो गई है। जबकि दो अन्य सवार युवक सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
पक्काभरो से मट्टन सिद्ध की तरफ जा रही एक कार जिसमें तीन लोग सवार थे, शिवरात्रि के अवसर पर कहीं से जागरण कर आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कार बाईपास पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई और वह अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें कार की आगे वाली सीट पर बैठी घुमारवीं क्षेत्र की रेणुका को चोटें आई हैं। कार चालक और अन्य सवार युवक सुरक्षित हैं। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। घायल युवती को मुंह पर चोट आई है, जो हमीरपुर अस्पताल में उपचाराधीन है।