फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे 33 पद

जिला में भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे 33 पद

Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के तहत भाषा अध्यापकों के 33 पद भरे जाएंगे। इन पदों में से 13 पद बैचवाइज आधार पर और 13 कमीशन से भरे जाएंगे। 4 भूतपूर्व सैनिकों के कोटे से, दो स्पोर्ट्स कोटे से और एक दिव्यांग कोटे से भर्ती होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। वहीं कमीशन आधार पर चयनित ड्राइंग अध्यापकों की भी जल्द तैनाती जिला के स्कूलों में कर दी जाएगी। भाषा अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती के लिए विभाग ने रोजगार विभाग से पात्र अभ्यर्थियों की सूची मांगी है। जैसे ही रोजगार विभाग से पात्र अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा विभाग के पास पहुंचेगी, विभाग उनको कॉल लेटर जारी करेगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में चल रही शिक्षकों की कमी के कारण कई स्कूलों में भाषा अध्यापकों सहित अन्य अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। 33 भाषा अध्यापकों की भर्ती होने से स्कूलों में चल रही अध्यापकों की कमी कुछ हद तक दूर होगी। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कुलदीप कुमार का कहना है कि 33 भाषा अध्यापकों की भर्ती बैचवाइज और कमीशन आधार पर होगी। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी है। रोजगार कार्यालय से पात्र अभ्यर्थियों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed