फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़ैहर स्कूल में अगामी सत्र से शुरू होंगी जमा एक की कक्षाएं : कमलेश

बड़ैहर स्कूल में अगामी सत्र से शुरू होंगी जमा एक की कक्षाएं : कमलेश

Thu, 17 Jan 2019 09:50 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के तहत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला बड़ैहर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कमलेश कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधार के साथ खिलाड़ियों की सुविधा के खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। स्कूलों बच्चों में प्रतियोगिता की भावना पैदा करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजकीय उच्च पाठशाला बड़ैहर को स्तरोन्नत कर जमा दो करने करने की घोषणा करके कई सालों की लंबित मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों में यहां पर जमा एक की शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राजेंद्र सोनी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में विधायक कमलेश कुमारी ने शिक्षा व खेल के क्षेत्र में रहे मेधावी छात्रों सुनीता कुमारी, आदेश कुमार, कल्पना शर्मा, रजनी, रश्मि, ऊषा देवी, किरण बाला, देश राज आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य विमला बग्गा, भोरंज भाजपा मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, बडै़हर पंचायत प्रधान कलावती, लुद्दर महादेव पंचायत के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान मीरा देवी, एससी मोर्चा महामंत्री बलवंत सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed