{"_id":"5c40ab38bdec2273333992bb","slug":"31547742008-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प कार्यक्रम में सुजानपुर अस्पताल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प कार्यक्रम में सुजानपुर अस्पताल प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कायाकल्प कार्यक्रम 2018-19 के आकलन परिणाम में नागरिक चिकित्सालय सुजानपुर टीहरा ने प्रदेशभर में द्वितीय श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह परिणाम घोषित किया। प्रथम आने पर नागरिक चिकित्सालय सुजानपुर टीहरा को सात लाख रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। वहीं कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊहल ने तृतीय श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऊहल को दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा डॉ. राधाकृष्णन आयुर्विज्ञान महाविद्यालय को तीन लाख रुपये, नागरिक चिकित्सालय टौणी देवी को एक लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी को 50 हजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट को 50 हजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाल्टी को 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
कायाकल्प कार्यक्रम में अस्पताल के रखरखाव, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता के बढ़ावे के मापदंडों को पूरा करने पर यह पुरस्कार दिया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावित्री कटवाल ने खंड चिकित्सा अधिकारी सुजानपुर डॉ. संजय भारद्वाज, बीएमओ टौणी देवी डॉ. आरके अग्निहोत्री, बीएमओ गलोड़ डॉ. एसके गौतम, चिकित्साधिकारी ऊहल डॉ. कुंवर अभिषेक, जंगलबैरी के डॉ. सुरिंद्र, कोट के डॉ. अभिषेक, नाल्टी की डॉ. पूजा कौंडल और जिला कायाकल्प कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय जगोता, सलाहकार डॉ. आशीष ठाकुर कार्यक्रम सहायक विशाल चौहान को भी बधाई दी है।