फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीजेपी सरकार में विकास कार्य को तेजी मिली : धूमल

बीजेपी सरकार में विकास कार्य को तेजी मिली : धूमल

Tue, 25 Dec 2018 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भुक्कड़ में समाजसेवी रणवीर ठाकुर की अगुवाई में प्राथमिक चिकित्सा सहायता वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और विधायक कमलेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। रणवीर ठाकुर और भाजपा सचिव संजय प्रेमी ने एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण हुआ है और जयराम ठाकुर की अगुवाई में उन सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। प्रेम कुमार धूमल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को संस्कारित शिक्षा दें ताकि वे नशे से दूर रह सकें। उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, विकास कार्यों को तेजी मिली है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान मीना कुमारी, पूर्व प्रधान संतोष परिहार, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, मंडल सचिव संजय प्रेमी, पंचायत उपप्रधान वीर सिंह, एपीएमसी मेंबर अजय वशिष्ठ, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा, बूथ अध्यक्ष विनोद कुमार और रूपलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed