{"_id":"5bf83d32bdec2241852c47db","slug":"31542995250-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम हैं हिंदुस्तानी... पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम हैं हिंदुस्तानी... पर लूटी वाहवाही
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में तीन दिवसीय वार्षिक समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस दौरान कक्षा पहली, छठी, आठवीं और दसवीं का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य डा. अनिल चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य नैना लखनपाल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसमें बच्चों ने पंजाबी भंगड़ा, पहाड़ी नाटी, हम हैं हिंदुस्तानी, मेरा रंग दे बसंती चोला आदि गाने प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, सह चेयरमैन सीपी लखनपाल, पंकज लखनपाल, नैना लखनपाल और डा. हिमांशु शर्मा के दिशा निर्देशन में विधिवत संपन्न हुआ।