फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोरंज में अब तीसरा शराब ठेका खोलने का विरोध

भोरंज में अब तीसरा शराब ठेका खोलने का विरोध

Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
भोरंज में अब तीसरा शराब ठेका खोलने का विरोध
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल के अंतर्गत पड़ते बडैहर गांव में शराब के ठेके को लेकर स्थानीय पंचायत और महिला मंडलों ने बुधवार को भोरंज के एसडीएम से शिकायत की है। इस मौके पर लगभग 200 महिलाएं उपस्थित रहीं। भोरंज में यह तीसरा ठेका है जिसको बंद करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि और महिला मंडल आगे आए हैं। इससे पहले लुद्दर महादेव और लगमन्वी की महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने शराब के ठेके बंद करने के लिए एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

बडैहर पंचायत प्रतिनिधियों और महिलाओं ने एसडीएम को दी शिकायत में कहा है कि शराबियों ने उनकी पंचायत का माहौल बिगाड़ रखा है। बडैहर में शराब का ठेका नहीं होना चाहिए। महिलाओं ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि वह इस ठेके को बंद करे। इस मौक पर बडैहर पंचायत प्रधान कलावती, महिला मंडल प्रधान सुषमा देवी, जिला परिषद भोरंज पवन कुमार, अंकुश, रतन चंद, विजय डोगरा, विरेंद्र, लाला देवी, मंजू, जमना देवी, प्रकाशो देवी, सुनीता देवी, निर्मला, कमला, विमला आदि महिलाएं मौजूद रहीं। जिला परिषद सदस्य भोरंज पवन कुमार का कहना है कि भोरंज में जितने भी संवेदनशील शराब के ठेके हैं, उन्हें शिफ्ट करने या बंद करने के लिए महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। इस संबंध में एसडीएम भोरंज विजय कुमार का कहना है कि बडैहर पंचायत के प्रतिनिधि और महिला मंडलों के सदस्यों ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि मौका देखकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed