{"_id":"5a89b7654f1c1bdd0b8b4a3e","slug":"31518974821-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14वें वितायोग के तहत प्रत्येक पंचायत को मिले 24-24 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14वें वितायोग के तहत प्रत्येक पंचायत को मिले 24-24 लाख रुपये
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की 33 ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त आयोग से मिली राशि से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक पंचायत को 24-24 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। झरलोग पंचायत में पंचायत निरीक्षक बलवीर शर्मा ने विकास योजना के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीणों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस राशि से गांवों के रास्तों की मरम्मत, रखरखाव और गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां निकाली जा सकती हैं। इसी तरह श्मशान घाट का निर्माण, कूड़े-कर्कट के निपटारे की व्यवस्था, ग्रामीण सड़क का निर्माण, खेल के मैदान का निर्माण, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण, कूड़ेदान का निर्माण और पेयजल स्रोतों के रखरखाव का कार्य किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी विकास योजना स्वयं तैयार करनी चाहिए ताकि विकास कार्यों का ग्रामीणों को लाभ मिल सके। बलवीर ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि विकास कार्यों में पंचायतों का समय-समय पर सहयोग करें और ग्राम सभा की बैठकों में आना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भोरंज ब्लॉक की 33 पंचायतों में से करीब 22 पंचायतों में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाए जा चुके है। अन्य पंचायतों में प्रशिक्षण शिविर 28 फरवरी से पहले लगाए जाएंगे। इस मौके पर पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत को मिली धनराशि को विकास कार्यों पर ग्रामीणों के सहयोग से खर्च किया जा रहा है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि लेख राम, प्रेम चंद, रक्षा देवी, संध्या देवी, रक्षा, लता देवी, कृष्णी देवी, वीना देवी, शीतला, सिमरो देवी, बबली देवी, गीता देवी, सुजाता, शकुंतला देवी, कांता देवी, पिंकी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।