फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   300 meters new road opened from Jahu to Chandruhi via Houd

Hamirpur (Himachal) News: जाहू से चंदरूही वाया हौड 300 मीटर निकली नई सड़क

Mon, 20 Jan 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत जाहू से चंदरूही वाया हौड, जोल-कोहटा सड़क को निकालने का कार्य शुरू हो गया है। जाहू पुल से 300 मीटर लंबी सड़क को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

नई सड़क के निर्माण से जाहू, बडैहर, धमरोल और कक्कड चार पंचायत के ग्रामीणों में बेहद उत्साह है। इस सड़क के बनने से जहां जाहू क्षेत्र के व्यापारिक केंद्र का विस्तार होगा, वहीं लोगों की भूमि की कीमत भी बढ़ेगी। सीर खड्ड के साथ-साथ निकलने वाली नई सड़क के निर्माण के लिए अधिकांश भूमि मालिक तैयार हैं और सड़क निकालने के लिए विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से विभाग को अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन


वैसे जाहू से सरकाघाट की दूरी वाया धमरोल-भरेडी 18 से 19 किलोमीटर है, लेकिन नई सड़क के बनने से सरकाघाट की दूरी 10 से 12 किलोमीटर रहेगी। सड़क के निर्माण से वाहनों की आवाजाही में भी किसी प्रकार की अवरूधता भी नहीं होगी, क्योंकि सुलगवान और भरेड़ी बाजार में सड़क के तंग होने के कारण वाहन चालकों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान बडैहर विजय डोगरा, कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार, धमरोल पंचायत उपप्रधान विजय कुमार, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य कक्कड़ पवन कुमार व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के बनने से करीब आधा दर्जन सड़क सुविधा से वंचित गांवों को भी सड़क सुविधा मिलेगी और लोगों को आने-जाने के लिए सहूलियत मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने नई सड़क सुविधा देने के लिए भोरंज विधायक सुरेश कुमार व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed