फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   30 more schools will be merged

Hamirpur (Himachal) News: 30 और स्कूलों को किया जाएगा मर्ज

Tue, 27 Aug 2024 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
इस सत्र में जिले के 26 प्राथमिक स्कूलों पर लटका ताला
विज्ञापन

कम विद्यार्थी होने से स्कूलों को अन्य जगह किया गया मर्ज
कार्यरत स्टाफ अन्य स्कूलों में देगा अपनी सेवाएं
पांच से कम विद्यार्थी संख्या के चलते स्कूलों का किया जा रहा बंद
शून्य नामांकन वाले दो प्राथमिक स्कूलों खटवीं और डडवाणा गुजरां को किया गया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में अब प्राथमिक स्कूलों की संख्या घटकर 434 जबकि माध्यमिक स्कूलों की 108 हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 30 सरकारी स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। जबकि, शून्य नामांकन वाले दो प्राथमिक स्कूलों को राजकीय प्राथमिक पाठशाला खटवीं और डडवाणा गुजरां को बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब इन 30 स्कूलों पर ताले लटक गए हैं जबकि इन स्कूलों में कार्यरत स्टाफ और विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे आगामी समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई सहित अन्य गतिविधियां आयोजित करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी।मर्ज होने वाले सरकारी स्कूलों में 26 प्राथमिक जबकि चार माध्यमिक हैं। इन सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पांच से कम थी। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के बाद जिलास्तर पर गठित कमेटी की ओर से स्कूलों को मर्ज करने की सूची तैयार की है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से इन स्कूलों को बंद किया गया है। स्कूलों के भवनों के इस्तेमाल को लेकर रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय सौंपी जाएगी। वहीं, स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से दिया गया फर्नीचर मर्ज हुए दूसरे स्कूल में विद्यार्थियों के प्रयोग में लाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
वहीं, शिक्षा विभाग को भी स्कूलों के लिए अलग से बजट जारी नहीं करना पड़ेगा। इससे पूर्व बीते शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के 20 स्कूलों में भी कम विद्यार्थी संख्या के चलते ताला लटक चुका है। नए सत्र में 30 स्कूलों के मर्ज होने से अब एक साथ 50 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

ब्यान:
शिक्षा विभाग ने जिले में शून्य नामांकन वाले दो प्राथमिक स्कूलों को बंद जबकि 24 प्राथमिक और चार माध्यमिक स्कूलों को मर्ज करने के निर्णय लिया है। इन स्कूलों में कार्यरत स्टाफ को दूसरे स्कूलों में विभाग के आदेशानुसार शिफ्ट किया जाएगा ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed