फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   30 crore invest in social security

हमीरपुर में सामाजिक सुरक्षा पर खर्च किए 30 करोड़ : बिक्रम

Tue, 21 Jul 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण, उत्थान एवं सशक्तीकरण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इस वित्तीय वर्ष के लगभग साढ़े तीन महीनों के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हमीरपुर जिले में ही 30 करोड़ से अधिक बजट खर्च किया जा चुका है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिक्रम ठाकुर ने यह जानकारी दी। इस दौरान विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमीरपुर जिला में इस समय 37,161 पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इनमें वरिष्ठ नागरिक, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अलावा अन्य योजनाओं के माध्यम से भी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। गत वित्त वर्ष में गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत जिले में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कुल 88 परिवारों को मकान बनाने के लिए धनराशि आवंटित की गई थी। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लक्ष्य के तहत इन वर्गों के 26 परिवारों को मकान निर्माण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जारी किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत पहली तिमाही में जिले के 13 परिवारों को आर्थिक मदद दी जा चुकी है। कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के पात्र 103 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए धनराशि जारी की गई है। इस मौके पर जिलाधीश हरिकेश मीणा, एडीएम जितेंद्र सांजटा, जिला कल्याण अधिकारी अमरजीत डोगरा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed