फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   3. Manpul Dhaneta road will be renovated with Rs 30 crores

Hamirpur (Himachal) News: 3. 30 करोड़ रुपये से चकाचक होगी मानपुल धनेटा सड़क

Thu, 14 Nov 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
नादौन/कांगू(हमीरपुर)। विधासभा क्षेत्र नादौन के धनेटा उपमंडल के अधीन मानपुल से सेरा रोड तक सड़क के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है। चार किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों खासकर वाहन चालकों में खुशी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अमन ने कहा कि सरकार ने इस सड़क के विस्तारीकरण के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इस सड़क को चौड़ा करके डंगे लगाने तथा पुलियों की मरम्मत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। चार किलोमीटर यह लंबा मार्ग नादौन से धनेटा-चंडीगढ़-ऊना की ओर जाने के लिए सबसे छोटा मार्ग है तथा यही कारण है कि इससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन यह सड़क इतनी तंग है कि वाहनों को आपस में क्रासिंग के लिए कई लंबी दूरी तक आगे पीछे करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब विभाग इस सड़क का विस्तारीकरण करके लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। नादौन व धनेटा क्षेत्र के लोगों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। इस निर्माण कार्य को अगामी अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed