{"_id":"667bf974853227a4b208b3a9","slug":"3-candidates-in-the-fray-in-hamirpur-assembly-constituency-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130399-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने वापस लिया नामांकन पत्र
बीते विधानसभा चुनाव में नौ प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में
तिकोना हुआ था मुकाबला, इस बार कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में अब 3 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया।
बीते विधानसभा चुनाव में कुल नौ प्रत्याशी यहां पर चुनाव मैदान में थे। पिछली बार मुकाबला यहां पर तिकोना हुआ था। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की थी। इस बार उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। भाजपा ने पूर्व विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस ने डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों दूसरी बार चुनाव में आमने-सामने हैं। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार की ओर से नामांकन पत्र वापस लेने पर अब तीन उम्मीदवार ही चुनाव मैदान रह गए हैं। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, भाजपा के आशीष शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शामिल हैं।