{"_id":"590b74214f1c1b0b39442786","slug":"29-meadals-for-hamirpur-in-state-level-karate-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हमीरपुर को 29 पदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हमीरपुर को 29 पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 05 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वर्ग की कराटे प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर की टीम ने 18 स्वर्ण पदक, सात रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता में जिला के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से उदित अबरोल और रीतिक बरवाल ने काता और कुमीते दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक, प्रिया कुमारी ने दोनों वर्गों में रजत पदक, रजत राणा ने दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
परीक्षित सांख्यान ने काता वर्ग में स्वर्ण व कुमीते वर्ग में रजत पदक, धुनषा राणा, सार्थक शर्मा, सविता शर्मा, नवजोत सिंह, सानिया, अक्षित ठाकुर, स्वाती शर्मा, आभा ठाकुर, दीपांश शर्मा, आयूष कुमार, दीक्षांत डोगरा ने कुमीते वर्ग में स्वर्ण पदक, रुहानिका, आरुषि, यश वर्मा, शुभम शर्मा ने कुमीते वर्ग में रजत पदक और ओजस शर्मा, शगुन ठाकुर, दक्ष झोबता व सूरज ने कुमीते वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
कराटे एसोसिएशन हमीरपुर के महासचिव अरुण डोगरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिला के नौ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रीतिक बरवाल, अक्षित, परीक्षित, आभा, धनुषा, दीपांश, रजत राणा, नवजोत सिंह एवं दीक्षांत डोगरा का चयन हुआ है।
विज्ञापन