{"_id":"6192959d8b3d0a7f0376bc45","slug":"27-people-corona-positive-including-students-of-bharedi-school-two-died-hamirpur-hp-news-sml390344547","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरेड़ी स्कूल के छात्र समेत 27 लोग पॉजिटिव, दस दिन में ग्यारह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरेड़ी स्कूल के छात्र समेत 27 लोग पॉजिटिव, दस दिन में ग्यारह लोगों की मौत
विज्ञापन
भोरंज/हमीरपुर। जिले में सोमवार को भरेड़ी स्कूल के छात्र समेत 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो वृद्ध महिलाओं की संक्रमण से मौत हो गई है। कोरोना के मामलों के बीच जिला में संक्रमण से मौत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दस दिनों में जिले में 11 लोगों ने महामारी के कारण जान गंवा दी है। इनमें से नौ महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मरने वालों में अधिकांश वृद्ध थे और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 939 सैंपल लिए गए। इनमें से 27 पॉजिटिव पाए गए। आरटीपीसीआर में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए सोमवार को जिले में 1185 सैंपल लिए गए।
उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आदर्श मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी का एक छात्र के संक्रमित आने से भरेड़ी स्कूल को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। प्रधानाचार्य आरसी ठाकुर ने बताया कि स्कूल के एक छात्र के संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है।