फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   26 schools included in CM School of Excellence Scheme

Hamirpur (Himachal) News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना में 26 स्कूल शामिल

Fri, 09 Jan 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 09 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना के तहत जिले के 26 स्कूलों को शामिल किया गया है। अब आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

योजना के तहत स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, आधुनिक कक्षा कक्षों का निर्माण, स्मार्ट क्लास की सुविधा विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य होगा। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए योग्य शिक्षकों और सहायक स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी। विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत 26 स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभिन्न शोधों के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान और बिजली व्यवस्था,आईसीटी लैब, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग की ओर से स्कूलों में कार्य को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र के शुरू में ही स्कूलों में संसाधनों को जुटाने का कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed