फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 lakh sanctioned for Senior Secondary School Bijhari: Lakhanpal

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के लिए 25 लाख मंजूर : लखनपाल

Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
25 lakh sanctioned for Senior Secondary School Bijhari: Lakhanpal
बिझड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का स्वागत करते एनसीसी कै? - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना एवं विधायक प्राथमिकता के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के लिए 25 लाख की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को इस धनराशि का सदुपयोग करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में उषा लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चंद, जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, बीडीसी सदस्य अनीता कुमारी, ग्राम पंचायत बिझड़ी के प्रधान संजय कुमार स्कूल स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed