फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 bags of government cement thrown into Beas river

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी में फेंक दीं सरकारी सीमेंट की 25 बोरियां

Sat, 04 Nov 2023 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
25 bags of government cement thrown into Beas river
ब्यास नदी में फेंकी गई सरकारी सीमेंट की बोरियां।(संवाद)
नादौन (हमीरपुर)। औद्योगिक क्षेत्र नादौन के निकट कोहला गांव में स्थित जल शक्ति विभाग के स्टोर के पास ब्यास नदी किनारे कोई सरकारी ठेकेदार सरकारी सीमेंट की 25 बोरियां फेंक गया है। नदी किनारे सरकारी सीमेंट की बोरियां मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने ब्यास नदी किनारे पानी में फेंकी गई करीब 25 बोरियां सीमेंट की देखी तो उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन



आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात के अंधेरे में कोई सरकारी ठेकेदार या सरकारी विभाग वाहन से इन्हें यहां फेंक गया है। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी निर्माण कार्यों के लिए सस्ती दरों पर सीमेंट उपलब्ध करवाया जाता है। आजकल सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दाम काफी ज्यादा बढ़ा दिए हैं। ऐसे में इस तरह सरकारी सीमेंट नदी किनारे फेंकने से सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। अगर इस मामले की गहनता से जांच हो तो आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई संभव है। इस संबंध में पंचायत प्रधान कोहला निशा कुमारी ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर जाकर इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। वहीं, बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि मामले की पूर्ण छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed