फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22 people, including students of Uhl school, corona positive, one died

एसडीएम भोरंज, ऊहल स्कूल के छात्र समेत 22 निकले पॉजिटिव, एक की मौत

Thu, 11 Nov 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को ऊहल स्कूल के छात्र समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा और उनके कार्यालय का अधीक्षक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 16 और आरटीपीसीआर टेस्ट में छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 431 सैंपल लिए गए, जिनमें से 16 पॉजीटिव निकले। इनके अलावा आरटी पीसीआर टेस्ट में भी 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

नादौन के सलोह गांव के 90 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण के कारण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आईसीयू में मौत हो गई। डॉ.आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में कोरोना रोधी वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए साप्ताहिक शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके लोग 84 दिन की अवधि के बाद वैक्सीन का दूसरा टीका भी अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि दोनों डोज लगवाने के बाद भी सभी लोग ऐहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न करें और आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed