फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22 government schools closed, buildings left locked

Hamirpur (Himachal) News: 22 सरकारी स्कूल बंद, भवनों पर लटके ताले

Thu, 07 Mar 2024 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विद्यार्थियों की कम संख्या होने के चलते जिले के 22 सरकारी स्कूल अब पूरी तरह से बंद हो गए हैं। पांच से कम विद्यार्थी होने पर ऐसे स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया था। अब शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल भवनों पर भी ताले लगा दिए हैं। इन स्कूल भवनों का इस्तेमाल किस कार्य के लिए किया जाएगा, इसका निर्णय अब जिला प्रशासन करेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने स्कूलों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण सरकार ने इन्हें बंद करने का निर्णय लिया था। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़े, इसके लिए अध्यापकों ने डोर-टू-डोर जाकर भी अभिभावकों को जागरूक किया और स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया लेकिन सारे प्रयास असफल रहे। इसका नतीजा यह रहा कि 22 स्कूलों को बंद करना पड़ा। इन स्कूल भवनों का इस्तेमाल अब महिला मंडल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सार्वजनिक समारोह आयोजन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिले के 20 प्राथमिक और दो माध्यमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूल भवनों के संचालन को लेकर फाइल उपायुक्त को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स:
बंद होने वाले स्कूल
राजकीय प्राथमिक पाठशाला संचूही, अंबगाहरां, पीपल, चनेड, महेश क्वाल, अप्पर बेहा, तरकेरी, नूग्रां, अंबोटा, डोडरू, चलसाई, मंगनोटी, सकरोह, समलोग, बौरू, चौन, टूह, भरनोट, भटवारा, बीडी धार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बौरू, बारीं मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed