फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22 farmers will benefit from the Him Krishi Cluster Scheme.

Hamirpur (Himachal) News: हिम कृषि क्लस्टर योजना से 22 किसान होंगे लाभान्वित

Fri, 06 Feb 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
22 farmers will benefit from the Him Krishi Cluster Scheme.
बड़ैहर गांव में क्लस्टर के अंतर्गत भूमि पर की गई सब्जियों की बुआई। संवाद
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बड़ैहर गांव के 22 किसान हिम क्लस्टर योजना से लाभान्वित होंगे। खेतीबाड़ी से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग की ओर से 45 बीघा भूमि को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मार्गदर्शन के अनुसार भूमि को लावारिस पशुओं के नुकसान के बचाने के लिए 900 से 1000 मीटर तक जालीनूमा बाड़बंदी करके सुरक्षित किया गया है। इसके लिए किसानों को 100 फीसदी अनुदान दिया गया है। अब खेतों तक सिंचाई की सुविधा के लिए 110 पाइप दिए गए हैं। इस पर भी करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

क्लस्टर की भूमि में किसान अपनी जरूरत के अनुसार अनाज व सब्जियों का उत्पादन शुरू करेंगे। वर्तमान में खेतों में गेहूं की फसल बीजी गई है। अब वह आगामी समय में मटर, गोभी, मूली, पालक, अदरक व हल्दी का भी उत्पादन करेंगे। विभाग की ओर से योजना के सही क्रियान्वयन के लिए किसानों की ओर से कमेटी गठित की गई है। कमेटी की ओर से किसानों की मांग के अनुसार कृषि प्रोसेसिंग यूनिट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

हिम कृषि योजना के अधीन बड़ैहर गांव में क्लस्टर बनाया गया है। इसमें 22 किसानों को जोड़ा गया है। क्लस्टर पर विभिन्न मदों के तहत साढ़े सात लाख रुपये खर्च होंगे। किसानों में प्रारंभिक स्तर पर प्याज की पनीरी, सरसों व पालक तैयार किया है। अब अन्य सब्जियों का भी उत्पादन किया जाएगा। -मोनिका शर्मा, एसएमएस, कृषि विभाग भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article