फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22 bank sakhis were given training in banking services.

Hamirpur (Himachal) News: 22 बैंक सखियों को दिया बैंकिंग सेवाओं का प्रशिक्षण

Fri, 07 Aug 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को 22 बैंक सखियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं तैनाती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के माध्यम से निजी एजेंसियों के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बैंक सखियों को बैंकिंग योजनाओं के संचालन, डिजिटल वित्तीय सेवाओं और घर-घर जाकर लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसमें सहायक आयुक्त (विकास) सह खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी, शिमला फाइनेंशियल इन्क्लूजन टीम से प्रियांजल शर्मा सहित एफआई थीमैटिक के राज्य प्रतिनिधि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) हमीरपुर और बीसी कोऑपरेटिव एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान बैंक सखियों को बैंक खाते खोलने, आधार आधारित बैंकिंग सेवाओं, नकद जमा एवं निकासी, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस), डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं की राशि लाभार्थियों तक पहुंचाने और ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने की जानकारी दी गई।

उन्हें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने, ग्राहकों से बेहतर व्यवहार, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के तौर-तरीकों से भी अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षित बैंक सखियों की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed