फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सेना में तैनात जजरी के सिपाही की हार्ट अटैक से मौत

सेना में तैनात जजरी के सिपाही की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 30 Mar 2019 09:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के जजरी गांव निवासी भारतीय सेना के नगालैंड में तैनात एक सैनिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां दो दिन बाद उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शनिवार को मृतक का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

भारतीय सेना में तैनात 32 वर्षीय कपिल देव नगालैंड में तैनात था। वहीं उसे दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन, शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। कपिल अपने पीछे बेटा व बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। कपिल सैनिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले परिवार से था। उसके पिता जगरनाथ भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि उनका बड़ा भाई भी भारतीय सेना में है। अचानक से इस युवा सैनिक की मृत्यु का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को अंतिम संस्कार पर पीड़ित परिवार की हालत देखकर हर आंख नम हो गई। लोगों ने नम आंखों से कपिल को आखिरी विदाई दी। सेना की तरफ से पहुंचे सिख रेजिमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार करवाया। ग्राम पंचायत रैली जजरी के उपप्रधान अरुण डटवालिया ने कहा कि कपिल देव की दिल का दौरा पड़ने से नगालैंड में मौत हुई है। शनिवार को उसके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed