{"_id":"5c211f7cbdec2257043b7df6","slug":"21545674620-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार मीटर दौड़ में पूजा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार मीटर दौड़ में पूजा प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला युवा एवं खेल विभाग ने सोमवार को सिंथेटिक ट्रैक अणु में जिला स्तरीय लंबी दूरी की दौड़ों का आयोजन किया। इसमें 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए 3000 मीटर दौड़ और 16 से 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए 5000 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 150 बच्चों ने भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 6000 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 4000 रुपये इनाम राशि प्रदान की गई।
इस मौके पर जिला युवा एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने बच्चों इनाम वितरित किए। प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में 3000 मीटर दौड़ में कुमारी पूजा ने प्रथम स्थान, राशि ने दूसरा और श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कों में आदित्य ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में 5000 मीटर दौड़ में शिवाली ने प्रथम, रिचा ने द्वितीय और शिपाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों में साहिल प्रथम, आकाश राणा द्वितीय और सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहा।