फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आरक्षण के विरोध में जिला मुख्यालय और भोरंज में दोपहर तक बंद रहीं दुकानें

आरक्षण के विरोध में जिला मुख्यालय और भोरंज में दोपहर तक बंद रहीं दुकानें

Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के आह्वान पर एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में बंद का मिलाजुला असर रहा। जिला मुख्यालय और भोरंज उपमंडल का बाजार सुबह नौ से बारह बजे तक बंद रहा। जबकि नादौन, बड़सर और सुजानपुर में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकालकर आरक्षण और एससी एसटी एक्ट का विरोध किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सुबह नौ बजे सामान्य वर्ग, प्रदेश राजपूत महासभा और क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने गांधी चौक पर विरोध रैली निकाली। इस मौके पर सामान्य संयुक्त मंच के जिला संयोजक पीसी वर्मा, व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुरेश बजाज, सवर्ण एक्सप्रेस के संयोजक अवनीश अब्बू भी मौजूद रहे। संगठन के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामान्य वर्ग के लोगों ने सरकार से जाति के आधार पर आरक्षण को खत्म करने और एट्रोसिटी एक्ट को समाप्त करने की मांग की। राजपूत महासभा के लोगों ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन

बड़सर में सवर्ण एकता मंच के सदस्यों विनोद कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार आदि ने रैली निकालकर विरोध जताया। वहीं नादौन में राजपूत कल्याण सभा और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले ठाकुर अवतार सिंह की अगुवाई में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नादौन बाजार में रैली निकाली गई और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इससे पूर्व नादौन के इंद्रपाल चौक पर सभी सदस्य एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजपूत कल्याण सभा नादौन के अध्यक्ष ठाकुर अवतार सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संजय राणा और नादौन इकाई अध्यक्ष दिलबाग ठाकुर ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण के विरोध में शनिवार को प्रदेश भर में शांतिपूर्वक ढंग से विरोध प्रदर्शन किया गया है। नगर पचांयत भोटा में एससी-एसटी के विरोध में लगभग एक बजे तक बाजार बंद रहा। भोरंज में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बाजार पूरी तरह बंद रहे। इनमें भोरंज, तरक्वाड़ी, भरेड़ी, मनोह, कड़ोहता आदि बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। इस दौरान क्षत्रिय महासभा भोरंज के प्रधान जोगिंद्र, व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ठाकुर, तरक्वाड़ी व्यापार के प्रधान रवि कुमार की अगुवाई में विरोध रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed