{"_id":"5bb64bba867a55292776b07a","slug":"21538673594-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक आधार पर हो आरक्षण : सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक आधार पर हो आरक्षण : सभा
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजपूत कल्याण सभा की बैठक गगाल में हुई। सभा के सदस्य राजेंद्र परमार ने बताया कि नादौन इकाई अध्यक्ष ठाकुर अवतार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और सवर्ण संगठनों ने भाग लिया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 6 अक्तूबर को सभी सवर्ण संगठन मिलकर नादौन के इंद्रपाल चौक पर एक रैली निकालेंगे और हिमाचल बंद का समर्थन करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि एससी-एसटी एक्ट को तुरंत वापस लेना चाहिए। ठाकुर अवतार सिंह ने कहा कि सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोग गत 40 वर्षों से आरक्षण की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन