{"_id":"5babc398867a557fee026cf4","slug":"21537983384-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी होने के बाद ही लिया जाएगा बढ़ा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी होने के बाद ही लिया जाएगा बढ़ा किराया
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में बुधवार को निजी बस ऑपरेटरों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता आरटीओ वीरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न मुुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें निजी बस ऑपरेटरों को आदेश दिए गए कि वह समयसारिणी अनुसार बसें चलाए ताकि, सवारियों को परेशानी का सामना न करना पड़ा और वह सही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
लोगों ने आरटीओ से शिकायत की थी कि निजी बस चालकों और परिचालकों की ओर से सवारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस पर निजी बस ऑपरेटरों को कहा गया कि वह इस मामले को गंभीरता से लें। सवारियों को सही तरीके से उतारा और चढ़ाया जाए। उनके साथ दुर्व्यवहार न किया जाए। इसके अलावा बैठक में निजी बस ऑपरेटरों को सवारियों को टिकट देने और वर्दी पहन कर ही बस चलाने के निर्देश भी दिए गए। आरटीओ वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही बढ़ा हुआ बस किराया लिया जाएगा। बैठक में 20 निजी बस ऑपरेटर उपस्थित रहे।