{"_id":"5a5b92024f1c1b9f268b463c","slug":"21515950594-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने खर्चे से संपर्क मार्ग का निर्माण कर रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने खर्चे से संपर्क मार्ग का निर्माण कर रहे युवा
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत महारल के वार्ड एक के युवाओं द्वारा गांव के लिए दो लाख रुपये की लागत से वाहन योग्य रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। युवाओं द्वारा निर्माण कार्य पर खर्च 60 फीसदी से ज्यादा राशि अपने निजी धन से खर्च की जा रही है। 60 वर्ष बाद गांव के लिए वाहन योग्य रास्ते का निर्माण कर युवाओं ने एक मिसाल पेश की है। बीडीसी सदस्य सकरोह-महारल सुनीलदत्त की अगुवाई में गांव के सभी युवा दिन रात खुद मेहनत कर रास्ते के निर्माण कार्य में जुटे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के निर्माण पर करीब दो लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग से उक्त रास्ते के निर्माण के लिए मात्र 30 हजार रुपये ही मिल पाए हैं। हालांकि उक्त रास्ते के निर्माण के लिए विभाग से 90 हजार की राशि स्वीकृत हुई है। मुख्य सड़क से गांव तक करीब 300 मीटर लंबे वाहन योग्य रास्ते के निर्माण पर दो लाख रुपये से ज्यादा खर्च का एस्टीमेट ग्रामीणों ने बनाया है। रास्ते के निर्माण पर खर्च होने वाले पैसे का 60 फीसदी खर्च युवा खुद उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि कोई गर्भवती महिला बीमार हो जाती है तो उस दौरान ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ता है।
युवाओं ने कहा कि विभाग से रास्ते के निर्माण के लिए 90 हजार रुपये धनराशि की स्वीकृति मिली है। लेकिन इतना धन रास्ते के निर्माण के लिए काफी नहीं है। वहीं विभाग से केवल 30 हजार ही रास्ते के निर्माण के लिए मिले हैं। वाहन योग्य रास्ते के निर्माण पर दो लाख रुपये से ज्यादा खर्च का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बाकी का सारा खर्च गांव के युवा अपने निजी धन से कर रहे हैं तथा दिन रात खुद मजदूरी कर गांव के लिए वाहन योग्य रास्ते का निर्माण कर रहे हैं। गांव के लिए वाहन योग्य पक्के रास्ते के निर्माण पर अभी तक एक लाख 35 हजार रुपये का खर्च आ चुका है। जबकि रास्ते का काम अभी पूर्ण होना बाकी है। इस निर्माण कार्य में गांव के युवाओं रणजीत सिंह, अजय कुमार, मोनू, सरवन सिंह, अमन कुमार, रिशु, चमन, कपलू, संजय कुमार, पवन कुमार तथा कपिल सहयोग कर रहे हैं।