फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   205 outsider people sent in quarteen

हमीरपुर में बाहर से आए 295 लोग क्वारंटीन, 83 का पीरियड हुआ पूरा

Tue, 31 Mar 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
205 outsider people sent in quarteen
नादौन सत्संग भवन में क्वारंटीन किए 18 लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में विभिन्न देशों, राज्यों और जिलों से आए लोगों की संख्या 295 पहुंच गई है। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन में रखा हुआ है। जिसमें से 83 लोगों का क्वारंटीन पीरियड पूरा हो गया है। लेकिन, 205 लोग अभी भी क्वारंटीन में हैं। जबकि, 7 लोग बाहर चले गए हैं, जिनकी सूचना उनके संबंधित राज्यों को भेज दी गई है। जिला प्रशासन ने उपमंडल स्तर पर विभिन्न क्वारंटीन केंद्र स्थापित किए हैं। जहां पर बाहर से आने वाले लोगों के लिए 1470 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। नादौन के कोहला स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास में स्थापित क्वारंटीन केंद्र में 18 लोग, लोनिवि विश्रामगृह सुजानपुर और भोटा में 6-6 लोग, हमीरपुर बिजली बोर्ड विश्रामगृह और भोरंज के सब्जी मंडी केंद्र में 4-4 लोग जो बाहर से आए हैं, उन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ने जिले के दो संदिग्ध लोगों की कोरोना वायरस की जांच को जो सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा भेजे थे, वह लेबोरेटरी में नेगेटिव पाए गए हैं। कोरोना से जंग लड़ रहे हमीरपुर समेत पूरे प्रदेश के लिए यह राहत भरी खबर है। जिला स्वास्थ्य विभाग विदेशों और कोरोना प्रभावित राज्यों से हमीरपुर पहुंच रहे लोगों का पूरा डाटा तैयार करने में जुटा हुआ है। इसके लिए पंचायतों और आशा वर्करों का सहयोग लिया जा रहा है। पंचायत प्रधान अपनी पंचायत में आने वाले लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाकर कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस विभाग के कर्मचारी भी जिला हमीरपुर की सभी सीमाओं को सील कर हर आने जाने वालों की निगरानी कर रहे हैं। नए आदेशों के चलते सड़कों पर घूमने वाले लोगों में कमी आएगी। लोगों में 14 दिन के होम क्वारंटीन का डर है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, पुलिस और पंचायतों के संयुक्त कार्य के चलते अभी तक हमीरपुर जिला में कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जो कि हमीरपुर की जनता के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन

बयान-
जिला हमीरपुर में कोरोना प्रभावित देश और राज्यों से कुल 295 लोग पहुंचे हैं, जिसमें से 83 लोगों का होम क्वारंटीन पीरियड पूरा हो गया है। शेष 205 लोगों को अभी तक क्वारंटीन में रखा गया है। हर पंचायत व गांव के लोग मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग कर और बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को प्रदान कर इस महामारी के खिलाफ शुरू जंग में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय जगोता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं कोरोना नोडल आफिसर हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed