फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   छुट्टी आएसीआईएसएफ के जवान की हार्ट अटैक से मौत

छुट्टी आएसीआईएसएफ के जवान की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 26 Mar 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते सेर बलौणी पंचायत के सेर गांव निवासी सीआईएसएफ में तैनात एएसआई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। वह एक सप्ताह पूर्व ही छुट्टी पर घर आया था और सोमवार शाम को घर पर ही दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान चली गई। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सेर गांव के निवासी रमेश चंद (57) पुत्र निक्का राम को सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ गया। शाम करीब पांच बजे रमेश अपने कमरे में लेटा था। इतने में रमेश के बड़े भाई की बहू उसे चाय देने के लिए कमरे में गई, लेकिन देखा की वह अचेत अवस्था में पड़ा है। उसने इस बात की सूचना अन्य परिजनों को दी। परिजन उसे साथ लगते एक निजी क्लीनिक में ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश के दो बेटे हैं। इनमें से एक पढ़ाई करता है जबकि दूसरा घर में ही रहता है। वह दो वर्षों बाद सेवानिवृत्त होने वाला था। सोमवार दोपहर को सीआईएसएफ यूनिट नंगल से आए जवानों ने रमेश को गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई दी। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि रमेश चंद की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed