{"_id":"5c41fd9ebdec227389634545","slug":"201547828638-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग लगाने के लिए विभाग के पास आए आधा दर्जन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग लगाने के लिए विभाग के पास आए आधा दर्जन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला में उद्योग लगाने के लिए विभाग के पास आधा दर्जन आवेदन आए हैं। विभाग की बैठक में इन उद्योगों को खोलने के लिए अनुमति प्रदान की जाएगी। उद्योग खोलने के लिए विभाग 25 से 30 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगा। जिला हमीरपुर में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत उद्योग लगाने के लिए आधा दर्जन और आवेदन आए हैं। इससे पहले विभाग की उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 19 उद्योगों को खोलने के लिए अनुमति प्रदान की गई थी।
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश के बेेरोजगार युवा वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। विभाग की ओर से 18 से 35 वर्ग के युवाओं और युवतियों को उद्योग लगाने के लिए 25 से 30 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसमें युवाओं को 40 लाख रुपये की मशीनरी तक 25 फीसदी और महिलाओं उद्यमियों को 30 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ 40 लाख रुपये पर 3 साल के लिए 5 फीसदी ब्याज सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत उद्योग लगाने के लिए इस माह अभी तक आधा दर्जन आवेदन आए हैं। उन्होंने बेरोजगार युवा वर्ग से आह्वान किया है कि वह इस योजना का बढ़-चढ़ कर भाग लें।