फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंचायत उपचुनाव; आज सात बजे से शुरू होगा मतदान

पंचायत उपचुनाव; आज सात बजे से शुरू होगा मतदान

Mon, 30 Jul 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव; आज सात बजे से शुरू होगा मतदान
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पंचायत उपचुनाव के लिए 29 जुलाई रविवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। जिलाभर की विभिन्न पंचायतों में 39 पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 44 मतदान केंद्रों पर शाम तीन बजे तक मतदान होगा। जिलेभर की विभिन्न पंचायतों में 2 प्रधान, 3 उपप्रधान और 34 वार्ड सदस्यों के खाली पदों के लिए मतदान होगा। तीन बजे के बाद 91 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। प्रधान के दो पदों के लिए पांच आवेदन आए हैं। जबकि उपप्रधान के तीन पदों के लिए 21 और वार्ड सदस्यों के 34 पदों के लिए 65 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

44 मतदान केंद्रों में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हो चुकी हैं। जबकि शनिवार को जिला पंचायत अधिकारी ने विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच पोलिंग पार्टी सदस्य मौजूद रहेंगे। इन 44 केंद्रों पर प्रत्येक केंद्र में एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड का जवान तैनात रहेगा। तीन बजे के बाद मतगणना कर प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबरों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर का कहना है कि 29 जुलाई को पंचायत प्रतिनिधियों के विभिन्न 39 पदों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। शाम तीन बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त होगी। तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। उधर, एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड का जवान मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed