फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सचुही में बनेगी भोरंज के लिए अगल से पेयजल योजना

सचुही में बनेगी भोरंज के लिए अगल से पेयजल योजना

Mon, 25 Jun 2018 10:50 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सचुही में बनेगी भोरंज के लिए अगल से पेयजल योजना
भोरंज(हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भोरंज में विधायक कमलेश कुमारी ने पत्रकार वार्ता मेें कहा कि शीघ्र ही मेवा बमसन लगवालती पेयजल योजना से भी बड़ी पेयजल योजना बनने जा रही है। जो ब्यास नदी और बाकर खड्ड के संगम स्थल पर सचुही नामक स्थान पर ब्रिक्स के सहयोग से बनेगी। जिसकी डीपीआर बन चुकी है। जैसे ही योजना स्वीकृत होगी, इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे भोरंज के साथ हमीरपुर विधानसभा के कुछ पंचायतों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि भोरंज में विकास कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

कमलेश कुमारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोरंज के सिविल अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य व भोरंज में बस अड्डे के निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज खुलने से क्षेत्र के लोगों खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को फायदा मिलेगा। उनके साथ जिला महिला मोर्चा महासचिव अंजू ठाकुर, भोरंज मंडल के महासचिव अशोक ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed