{"_id":"5ace371d4f1c1b803d8b4939","slug":"201523463965-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह मिलेगा दो माह की चीनी का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह मिलेगा दो माह की चीनी का कोटा
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस माह मिलेगा दो माह की चीनी का कोटा
जिले के डिपुओं में पहुंचाई जा रही सप्लाई
दालों का मार्च माह का ही मिलेगा कोटा
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। इस माह डिपुओं में उपभोक्ताओं को चीनी का मार्च और अप्रैल माह का कोटा मिलेगा। जिले के गोदामों में दो माह के कोटे की सप्लाई पहुंच गई है। विभाग डिपुओं में इसकी सप्लाई पहुंचा रहा है। वहीं, इस बार दालों का मार्च माह का कोटा ही मिलेगा। मार्च में उपभोक्ताओं को दालों और चीनी का कोटा नहीं मिला था। विभाग ने दो माह का कोटा अप्रैल माह में देने का निर्णय लिया, लेकिन अप्रैल माह में केवल चीनी का कोटा ही दो माह का मिलेगा। जबकि, दालों का कोटा एक माह का ही दिया जाएगा। अब सरकार के निर्णय के अनुसार हर माह राशन का टेंडर हो रहा है। इस कारण गोदामों में राशन की सप्लाई समय पर नहीं हो रही है क्योंकि हर माह टेंडर प्रक्रिया में देरी हो रही है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सरकार के निर्णय से पूर्व राशन का टेंडर प्रत्येक छह माह बाद होता था। उपभोक्ताओं को समय पर सस्ती दुकानों में राशन न मिलने से परेशानी हो रही है। उन्हें राशन खरीदने के लिए बाहर की दुकानों में जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान का कहना है कि चीनी का दो माह का कोटा आ गया है। जबकि, दालों का केवल एक माह का ही कोटा दिया जाएगा।