{"_id":"5aa401944f1c1ba8768b4c79","slug":"201520697748-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राएं की सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राएं की सम्मानित
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी द्वारा आयोजित महिला प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बड़सर इकाई ने राजकीय महाविद्यालय बड़सर में महिला प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह के मुख्यातिथि पूर्व आईएएस देवराज रहे। जबकि, प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर मुख्य वक्ता रहीं। इसके अलावा विद्यार्थी परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गर्ग, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप धीमान भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि देवराज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक अग्रणी छात्र संगठन रहा है, जो छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उठाने में अपना योगदान देता रहा है।
समारोह की मुख्य वक्ता विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर ने कहा कि महिला पुरुषों से कहीं भी कम नहीं हैं। स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाओं में छात्राएं अव्वल रही हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की टॉपर, खेल प्रतिभाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने शिखा, भारती शर्मा, साक्षी, दीक्षा, शिवानी, अनु, शबनम, नेहा, ज्योति, अन्नया, दीक्षा, रिशभ, ज्योति, प्रियंका, मनीषा, दीक्षा, मोनिका, आस्था, अंकिता और मधुबाला सहित अन्य कई छात्राओं को सम्मानित किया।