{"_id":"5aa4017b4f1c1b3a058b46f7","slug":"201520697723-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अप्रैल तक पूरे होंगे संघ के खंड स्तरीय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अप्रैल तक पूरे होंगे संघ के खंड स्तरीय चुनाव
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अप्रैल तक पूरे होंगे खंड स्तरीय चुनाव
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में चर्चा
चुनाव को करवाने के लिए कमेटी का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर की बैठक शनिवार को महासंघ के संयोजक सुमन बन्याल की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदीप गौतम, रमेश धीमान, राजकुमार, मीना चंदेल, राकेश कुमार, रवि पठानिया, पवन गौतम, दीपक शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल कुमार, राकेश कुमार, राकेश पठानिया, ओम प्रकाश, प्रवीण शर्मा, सुनील दत्त, दिलेर सिंह, जसवंत सिंह, संतोष शर्मा, नरेंद्र पाल, राजेश शर्मा, अजय शर्मा, अशोक धीमान, गरीब दास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक मेें तय किया गया कि खंड स्तर पर सदस्यता अभियान 17 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा और चुनाव पूर्ण करने कि तिथियां 20 मार्च को घोषित की जाएंगी। खंड स्तर के चुनाव 3 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे। इस दौरान जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमेटी जिला संयोजक सुमन बन्याल की अध्यक्षता में गठित की गई। इस कमेटी को जिला की समस्त इकाइयों का चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया गया। कमेटी में प्रदीप गौतम, रमेश धीमान, राकेश धीमान, राकेश कुमार, रवि पठानिया, पवन गौतम, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, राकेश पठानिया,़ ओपी शर्मा, कुलवीर परमार, प्रवीण शर्मा, जसवंत सिंह, नरेंद्र पाल, अजय शर्मा, अशोक धीमान, गरीब दास, राजीव कालिया, राणु राम, जगरूप सिंह ठाकुर, धर्म सिंह, सुरजीत कुमार, राजेश शर्मा, कमल जीत शर्मा और संजीव जंवाल को शामिल किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से पेश किए गए पहले बजट में कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की गई और उनका आभार व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह मांग की गई कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, 4-9-14 एसीपी और जिन श्रेणियों की ग्रेड पे को पंजाब सरकार द्वारा संशोधित कर दिया गया है, उसे हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए भी लागू किया जाए।