{"_id":"5a859d494f1c1b9f268ba3a6","slug":"201518705993-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि के अवसर पर विधायक और सांसद ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि के अवसर पर विधायक और सांसद ने की पूजा
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि पर विधायक और सांसद ने की पूजा
नादौन (हमीरपुर)। साईं कविश्वा ट्रस्ट के सौजन्य से राम नगर कांगू के शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि सांसद अनुराग ठाकुर ने पहुंच कर पूजा में भाग लिया। इस दौरान हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व ट्रस्ट की अध्यक्ष कविश्वा कौशल की अगुवाई में ग्रामीणों ने अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया। मंदिर में माथा टेकने के बाद अनुराग ठाकुर तथा अन्य गण्यमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर रघुवीर सिंह, पूर्व मंडलाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, कविश्वा कौशल सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। नेरी के पास जसकोट में बने प्राचीन शिव मंदिर में विधायक नरेंद्र ठाकुर ने शिवरात्रि पर्व पर पूजा-अर्चना की और मंदिर में हवन कुंड में पूर्णाहुति डाली। मंदिर कमेटी ने विधायक नरेंद्र ठाकुर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष बलदेव धीमान, ब्रह्म दास गौतम, राजेश गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।