{"_id":"59f9e1914f1c1b6f548ba502","slug":"201509548433-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ लेवल अधिकारियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ लेवल अधिकारियों को मिला सम्मान
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपायुक्त संदीप कदम ने बुधवार को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया। इसमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र से विंटो कुमारी, सुजानपुर विस से पिंकी देवी, हमीरपुर से लता कुमारी, नादौन से रमेश कुमार, बड़सर से लता कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2017 में जिन बूथों पर 90 फीसदी से ज्यादा मतदान होगा उन बूथों के बूथ लेवल अधिकारियों को वोटर डे के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। वोटरों को घर-घर तक वोटर स्लिप दी जाएगी। इस के लिए सभी पंचायतों में बुधवार से वोटर लिस्ट आवंटन का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वोटर स्लिप के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए टोल फ्री नंबर 18001808019 भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास खंड अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि डोर टू डोर वोटर स्लिप पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन