फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 year old youth found hanging in Rasehdwan village

Hamirpur (Himachal) News: रसेहडवां गांव में 20 वर्षीय युवक फंदे पर लटका मिला

Thu, 29 Aug 2024 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाने से पहले बहन और दोस्तों को किया था फोन
विज्ञापन


गले और बाजू पर बलेड़ से काटने के मिले निशान, प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला

पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन को लिया कब्जे में, फंदा लगाने के कारणों की हो रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पपलाह पंचायत के कोट रसेहडवां गांव में परिवार सहित किराये के मकान में रह रहा 20 वर्षीय युवक सम्मी कुमार सीढि़यों की रेलिंग से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला है। युवक के गले और बाजू पर ब्लेड से काटने के निशान मिले हैं। इसके अलावा गले पर रस्सी से फंदा लगाने के भी निशान पड़े हुए साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक सम्मी कुमार अपनी माता उमा देवी के साथ पिछले 15 साल से पपलाह पंचायत के कोट रसेहडवां गांव में रहता था। बुधवार देर रात करीब 12 बजे के बाद सम्मी कुमार ने रस्सी को सीढि़यों से बांध कर फंदा लगा लिया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना भोरंज थाना को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम-प्रंसग का मामला लग रहा है।

पंचायत प्रधान ने कहा कि यह परिवार धमरोल पंचायत के कोहट का रहने वाला है, लेकिन पिछले 12 वर्षों से कोट रसेहडवां में रह रहा था। युवक ने फंदा लगाने से पहले अपनी बहन और अन्य दो दोस्तों को भी मोबाइल फोन किया। गले और बाजू पर ब्लेेड जैसे निशान से यह प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पैतृक गांव धमरोल पंचायत के कोहटा में वीरवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि सम्मी कुमार ने फंदा लगाकर जान दी है। गले और बाजू पर ब्लेड से काटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की प्रथम जांच में यह प्रेम-प्रसंग का मामला लगता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed