फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 thousand challans of three buses of Punjab for breaking the block

नाका तोड़ने पर पंजाब की तीन बसों के 20 हजार के चालान

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 thousand challans of three buses of Punjab for breaking the block
नादौन में नाका तोड़ने पर रोकीं पंजाब की निजी बसें। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। पंजाब की तीन निजी बसों के चालकों को बुधवार को नादौन में नाका तोड़ना महंगा पड़ गया। इस तीनों बस चालकों का 20 हजार रुपये का चालान हुआ है। उधर, चालान करने पर बसों में सवार यात्रियों ने नादौन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि, चालान कटने के बाद हंगामा शांत भी हो गया। बुधवार दोपहर को नादौन पुलिस के जवानों ने ब्यास पुल के निकट नाके पर ज्वालामुखी से नादौन की ओर आ रही पंजाब नंबर की बस को रोकने का इशारा किया, परंतु चालक ने बस नहीं रोकी और पीछे से आ रही अन्य दो बसों के चालकों ने भी ऐसा ही किया। जवानों ने इसकी सूचना बस अड्डा पर खड़े यातायात प्रभारी नरेश कुमार को दी।
विज्ञापन

इसी दौरान ब्यास पुल से बस अड्डे तक रास्ते में खड़े जवानों ने भी इन बसों को रुकने का इशारा किया, परंतु बस चालकों ने बसें नहीं रोकीं और इन्हें तेज गति से दौड़ाते हुए अंब मार्ग की ओर भगा कर ले गए। जब बस अड्डे पर भी बसें नहीं रोकीं तो पुलिस ने उनका पीछा करते हुए अंब मार्ग पर शहर के करीब ही इन बसों को रुकवा लिया।
विज्ञापन

बस की सवारियों ने वहां पर पुलिस से बहस आरंभ कर दी और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क मार्ग जाम करने का प्रयास किया। वहीं, एक पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि बस अड्डा के करीब जब उसने बस को रोकना चाहा तो चालक ने वहां भी लापरवाही से गाड़ी चलाई। इससे कोई भी हादसा हो सकता था। इस दौरान देखते ही देखते वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने व अन्य नियमों की अवहेलना करने पर एक बस चालक को दस हजार व दो बसों को पांच-पांच हजार जुर्माना लगाया। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed