फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1st class school will get honor for its excellent performance

Hamirpur (Himachal) News: बेहतरीन प्रदर्शन पर डिडवीं स्कूल को मिलेगा सम्मान

Tue, 04 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रोलिंग ट्रॉफी भू प्रबंधन श्रेणी में किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम ऑडिट में किया है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित गतिविधियों में रहा अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी

डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं की ओर से किए गए ग्रीन स्कूल प्रोग्राम ऑडिट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर भू प्रबंधन श्रेणी में इस वर्ष पांच जून को मुख्यमंत्री रोलिंग ट्रॉफी से विद्यालय को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम ऑडिट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के लिए उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने प्रधानाचार्य शैली शर्मा, ईको क्लब प्रभारी पूर्णिमा कुमारी, छात्रों, स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत प्रधान, सभी शिक्षकों और गैर शिक्षक वर्गों को हार्दिक बधाई दी। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने स्कूल को उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल निरंतर पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न गतिविधियों और कार्यशालाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है। स्कूल में एक सुव्यवस्थित हर्बल गार्डन, बाॅटनिकल और किचन गार्डन भी हैं।


इसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय, सजावटी फूल और फलों के पौधे लगाए गए हैं। इनका संरक्षण विद्यालय के बच्चे और ईको क्लब सदस्य सहित स्वयंसेवी संस्था के सदस्य निरंतर करते आ रहे हैं। स्कूल में शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत न्यूट्रीशन गार्डन और फ्रूट गार्डन भी बॉटनिकल गार्डन की भूमि तथा बंजर भूमि में तैयार किया जा रहा है ।इसके साथ ही विद्यालय में ड्रिप तंत्र सिस्टम विद्यार्थियों ने लगाए हैं। ये सारी गतिविधियां ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत हर वर्ष की जाती हैं। विद्यालय ग्रीन स्कूल कार्यक्रम की समन्वयक पूर्णिमा ने कहा कि इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय साइंस एंड एनवायरनमेंट नई दिल्ली की डायरेक्टर सुनीता नारायण और उनकी टीम के सदस्य नीरज कुमार तथा तुषिता रावत को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed