फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   19,450 students gave mock test

Hamirpur (Himachal) News: 19,450 विद्यार्थियों ने दिया परख का मॉक टेस्ट

Wed, 20 Nov 2024 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 20 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
19,450 students gave mock test
परख के मॉक टेस्ट के दौरान धनेटा स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी। -स्रोत
हमीरपुर/गलोड़। राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 ‘परख’ के तहत मंगलवार को तीसरा मॉक टेस्ट जिले के 891 स्कूलों में आयोजित किया गया। तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 19,450 विद्यार्थियों ने इस टेस्ट में भाग लिया।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा बुधवार को स्कूलों को उत्तरकुंजियां प्रदान करेगी, जिसके बाद स्कूल मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन परिणाम समग्र शिक्षा द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड किया जाएगा। यह लिंक समग्र शिक्षा के पोर्टल का होगा। ‘परख’ की मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की रैंक में सुधार करना है।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक नवीन शर्मा, डाइट प्रिंसिपल मदन बन्याल और जिला संयोजक परमजीत डोगरा ने भूंपल और सेरा सहित विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। बता दें कि पहले दो मॉक टेस्ट (10 सितंबर और 9 अक्तूबर) में हमीरपुर ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में जिला का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षा खंड गलोड़ में भी बीपीईओ सुभाष चंद ने गलोड़, खुगंन और अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसके प्रश्न नेशनल अचीवमेंट सर्वे पर आधारित होते हैं।

केवी नादौन में परख मॉक टेस्ट का निरीक्षण
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में मंगलवार को डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी बीपीओ डाइट नादौन, नवीन कुमार शर्मा ने परख मॉक टेस्ट का निरीक्षण किया। इस टेस्ट का उद्देश्य कक्षा तीसरी, छठी और नौवीं के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करना था। शर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत केंद्रीय विद्यालय नादौन और राजकीय कन्या स्कूल नादौन की टविनिंग की गई है, जिसमें छात्राएं विद्यालय की कार्यशैली का अवलोकन करेंगी।


धनेटा स्कूल पहुंची निरीक्षण टीम, जांच व्यवस्था
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में मंगलवार को परख टीम ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रण एवं जिला परियोजना अधिकारी नवीन कुमार शर्मा और जिला समन्वयक परख परमजीत डोगरा को विद्यालय की तैयारियों की जानकारी दी। टीम ने आवश्यक सुधारों के लिए सभी को उचित मार्गदर्शन दिया। टीम ने विद्यालय को आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश दिए और विद्यार्थियों को आगामी चार दिसंबर को होने वाली परीक्षा में अधिक मेहनत करने की सलाह दी। सर्वेक्षण को गंभीरता से पूरा करने की अपील करते हुए शिक्षकों को दक्षता आधारित अभ्यास कराना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed