फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आज हमीरपुर में सजेगा खेल महाकुंभ का फिनाले पंडाल

आज हमीरपुर में सजेगा खेल महाकुंभ का फिनाले पंडाल

Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद स्टार खेल महाकुंभ हमीरपुर के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ 7 मार्च को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के मैदान में होगा। इस खेल महाकुंभ में खेल जगत से जड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी भी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। खेल महाकुंभ की स्टार नाइट को यादगार बनाने के लिए पंजाबी गायक शैरी मान लोगों का मनोरंजन करेंगे। खेल महाकुंभ में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शिरकत करेंगे। उनके साथ विधायक कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में भाजयुमो एवं सांसद स्टार खेल महाकुंभ के जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बता दें कि पहले यह कार्यक्रम 28 फरवरी को होना था लेकिन, भारत-पाक की सीमाओं पर बढ़े तनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेल महाकुंभ में 20 लाख रुपये की इनामी राशि और भविष्य में चुनी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए 1 करोड़ का प्रावधान सांसद अनुराग ठाकुर की तरफ से किया गया है। संसदीय क्षेत्र स्तर पर क्रिकेट की विजेता टीम को 1 लाख, प्रथम रनरअप को 50 हजार, सेकेंड और थर्ड रनरअप को 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे। वॉलीबाल, फुटबाल, कबड्डी, बास्केटबाल की विजेता टीमों को 51 हजार रुपये, प्रथम रनरअप को 31 हजार और सेकेंड और थर्ड रनरअप को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed